Web  hindi.cri.cn
    सछ्वान प्रांत में खांग तिंग शहर का सुन्दर दृश्य
    2015-04-17 09:57:10 cri

    दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत में खांग तिंग शहर एक पुराना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है। यहां"खांग तिंग का प्रेम गीत"चीन में इतना लोकप्रिय है कि इस शहर को"प्रेम गीत का शहर"कहा जाता है।

    "खांग तिंग"चीनी भाषा का शब्द है। तिब्बती भाषा में इसे"ता त्सेडो"कहा जाता है। इसका अर्थ है कि ये स्थल ताछ्वु नदी और त्सेछ्यु नदी जोड़ने वाला स्थल है।

    खांग तिंग शहर सछ्वान प्रांत के कानची तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर की राजधानी है। जो छिंगहाई तिब्बती पठार और सछ्वान बेसिन के संक्रमण क्षेत्र में स्थित है। समुद्री सतह से इसकी औसत ऊंचाई 3200 मीटर है। खांग तिंग शहर का क्षेत्रफल 11 हज़ार 600 वर्ग किलोमीटर है। यहां तिब्बती बहुल क्षेत्र है। तिब्बती जाति के अलावा हान, ह्वेई, ई और छ्यांग जातियों के बहुत से लोग यहां रहते हैं।

    खांग तिंग शहर एक सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक शहर है, जो सछ्वान और तिब्बत के बीच चाय और घोड़ा प्राचीन मार्ग पर बसा हुआ एक महत्वपूर्ण कस्बा है। प्रचीन काल से ही यहां खांगबा तिब्बती क्षेत्र में राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक, सूचना और यातायात का केंद्र रहा है।

    (श्याओ थांग)

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040