Web  hindi.cri.cn
    युआनमो कांउटी में पारिस्थितिक कृषि का विकास—क्वो पाओचिन
    2015-04-17 10:36:53 cri

    क्वो पाओचिन इन्टरव्यू देते हुए

    उत्तरी चीन में जन्मे क्वो पाओचिन दक्षिण-पश्चिमी चीन स्थित युन्नान प्रांत की युआनमो कांउटी आए हैं। वे पारिस्थितिक हरित कृषि के विकास में संलग्न हैं। वे अपने पास जमा पूरी धनराशि लगाकर आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान का प्रयोग करते हुए कृषि उत्पादन करते हैं। वे राष्ट्रीय तकनीकी मापदंडों के अनुसार सब्जियां उगाते हैं और लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे कृषि पदार्थ उपजाते हैं।

    वर्तमान में क्वो पाओचिन पारिस्थितिक हरित कृषि के विकास में लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही वे स्थानीय किसानों के साथ इससे संबंधित अपना ज्ञान और अनुभव भी बांटते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि मानव जाति के जीवन की गारंटी ही नहीं, बल्कि उनके स्वयं के जीवन का सबसे पसंदीदा कार्य भी है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040