Web  hindi.cri.cn
    फंगहू का मछली-बाजार
    2017-03-08 14:41:47 cri

    हो सकता है कि आप फंगहू द्वीप-समूह का नाम कम सुनते हैं। जी हां, यह द्वीप-समूह चीन के भीतरी इलाके में नहीं। वह चीन के थाईवान प्रांत के पश्चिमी भाग से लगे थाईवान जलडमरूमध्य में स्थित है और 64 द्वीपों से बनता है। कुछ समय पहले हमारे संवाददाता ने वहां का दौरा किया। खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अवशेषों के अवाला वहां के सी फूड ने भी हमारे संवाददाता पर गहरी छाप छोड़ी।

    फंग हू में मछुवागिरी स्तंभवाला उद्योग है। लेकिन वहां फिशिंग पोर्ट बड़ी संख्या में होने के बावजूद समुद्री उपजों का बाजार सिर्फ एक है। बाजार समुद्र-तट पर है और उसमें तरह-तरह की ताजा मछलियां उपलब्ध हैं। स्थानीय लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी मछली पकड़ने के धंधे में लगे हैं। फंगहू द्वीप-समूह में मछलियों का समृद्ध संसाधन है, इसलिए स्थानीय लोगों को दूर समुद्र जाने की कोई जरूरत नहीं हैं।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040