मछुआरों के मुद्दे पर श्रीलंका के साथ बातचीत करेगा भारत : सुषमा स्वराज
2017-03-22 13:56:12 cri
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि देश भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं को पड़ोसी द्वीप राष्ट्र के अधिकारियों की हिरासत से वापिस लेने के लिए श्रीलंका के साथ बातचीत करेगा।
यह आश्वासन सुषमा स्वराज ने दक्षिणी राज्य तमिलनाडु से मछुआरों के एक प्रतिनिधिमंडल को दिया था जिन्होंने भारतीय राजधानी में उनके साथ मुलाकात की थी। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित गोलीबारी में भारतीय मछुआरों की हालिया मौत के मद्देनजर यह आश्वासन दिया गया था।
विदेश मंत्री ने कहा था कि देश ने अपने मछुआरों के मुद्दे को पहले से ही श्रीलंका के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से उठाया है।
(अखिल पाराशर)