चीन और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास समाप्त
2017-04-26 17:50:54 cri
10 दिनों तक चला चीन और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास स्थानीय समयानुसार 25 अप्रैल की सुबह काडमांडू में समाप्त हो गया।
यह पहली बार है कि चीन और नेपाल ने संयुक्त सैन्याभ्यास किया। अभ्यास का मुख्य विषय शहर में आतंकवाद के विरोध में बंधकों को बचाना था।
चीनी पक्ष के पर्यवेक्षक मंडल के प्रधान और तिब्बत सैन्य कमान के उप चीफ ऑफ स्टाफ च्यांग चेन कांग ने समापन समारोह में बताया कि यह संयुक्त अभ्यास किसी तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं है। दोनों पक्षों के संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों का मिलकर आतंकवाद से निपटारा करने का संकल्प, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने की इच्छा जाहिर हुई है।
(वेइतुङ)