27 अप्रैल को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कोरियाई प्रायद्वीप परमाणु मामले के मंत्री स्तरीय सम्मेलन में भाग ले रहे चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रूस के उप विदेश मंत्री गेन्नाडी गतिलोव से मुलाकात की।
वांग यी ने कहा कि चीन और रूस के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध हैं अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ संपर्क और ताल-मेल बने बुएहैं। वर्तमान में कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति निरंतर बढ़ने या नियंत्रण से बाहर होने का खतरा है। चीन ने दूसरे ट्रैक पर आगे बढ़ने का विचार पेश किया जिसका मतलब ये है कि चीन का विचार रूस के विचारों से मेल खाता है। साथ ही यह रूस के संबंधित सुझाव के बराबर है। दोनों पक्ष कोरियाई प्रायद्वीप परमाणु मामले के समाधान के रोड मैप पर घनिष्ठ संपर्क को आगे बढ़ाएंगे।
दोनों पक्षों का समान विचार है कि वर्तमान स्थिति में विभिन्न पक्षों को पूरी तरह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों का पालन करना चाहिए।
(वनिता)