Web  hindi.cri.cn
    पुर्तगाल और भारत के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर
    2017-06-25 14:50:38 cri

    पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो मारिया कोस्टा ने 24 जून को पुर्तगाल की यात्रा पर गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता की। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने कहा कि द्विपक्षीय संबंघों को आगे बढ़ाया जाएगा, विशेषकर अर्थव्यवस्था और व्यापार, विज्ञान और तकनीक क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा।

    कोस्टा ने वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटलीकरण सहयोग में बड़ा प्रगति मिलेगी।

    मोदी ने कहा कि पुर्तगाल यूरोप में पूंजी निवेश के सबसे अच्छे माहौल वाले देशों में से एक है और उपक्रमों के विकास के लिए भी लाभदायक है। भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि स्थिति दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक आवाज़ाही के लिए बेहतर होगी। उन्होंने यह भी कहा दोनों देश आतंकवाद विरोधी और उग्रवादी शक्तियों पर हमले के क्षेत्रों में सहयोग भी आगे बढ़ाएंगे।

    मोदी ने उसी दिन पुर्तगाल की एक दिवसीय यात्रा की। इस दौरान दोनों देशों ने अर्थव्यवस्था और व्यापार, विज्ञान और तकनीक, संस्कृतिक और लेख आदि 11 सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040