Web  hindi.cri.cn
    खेल पर्यटन चीन में लोकप्रिय हो रहा है
    2017-06-27 15:35:22 cri

    इधर कुछ साल अधिकाधिक चीनी लोग खेल और पर्यटन को जोड़ने लगे हैं। 26 जून को जारी सीमा पार खेल पर्यटन बाज़ार श्वेत पत्र से पता चला है कि खेल पर्यटन चीनी मध्यम वर्ग की विदेश यात्रा की पसंद बन रही है। भविष्य में ये एक बड़ा बाज़ार बनेगा।

    हाईनान एयरलाइन की काइसा ट्रेवल से जारी इस श्वेत पत्र में जाहिर है कि इस साल के पूर्वार्ध में चीन के बाहर जाने वाले पर्यटकों में से 15.7 फीसदी लोगों ने खेल पर्यटन को चुना। क्योंकि विश्व में सबसे अच्छी और प्रभावी खेल प्रतियोगिताएं यूरोप और अमेरिका में होती हैं, इसलिए यूरोप और अमेरिका चीनी खेल प्रेमियों की विदेश यात्रा का सरगर्म स्थल बन गया है।

    संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के आंकड़ों के अनुसार खेल पर्यटन उद्योग की सालाना वृद्धि 14 प्रतिशत है। चीनी राजकीय पर्यटन ब्यूरो और चीनी राजकीय खेल ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से जारी खेल पर्यटन के ज़ोरशोर के साथ विकास की निर्देशक राय में कहा गया कि वर्ष 2020 तक देश में कोई सौ महत्वपूर्ण खेल पर्यटन स्थलों का निर्माण किया जाएगा और खेल पर्यटन करने वालों की संख्या 1 अरब होगी और खेल पर्यटन बाज़ार 10 खरब युआन का होगा। (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040