Web  hindi.cri.cn
    टी टाइम 170126(अनिल और नीलम)
    2016-12-22 19:50:08 cri

    अनिलः दोस्तो प्रोग्राम में सबसे पहले आप सुनेंगे। युन्नान प्रांत के शी स्वांग पान्ना स्थित चायनीज़ एकेडमी ऑफ साइंसेज़ के रिसर्च स्कॉलर रविकांत चतुर्वेदी जी के साथ बातचीत...

    बातचीत जारी है।...

    अभी आपने सुनी रविकांत चतुर्वेदी के साथ बातचीत।

    अब समय हो गया है, जानकारी का।

    दोस्तो, वो दिन दूर नहीं जब पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचने वाला ग्राहक डिस्पेंसर मशीन से खुद ही पेट्रोल भर सकेगा और कार्ड से पेमेंट कर सकेगा। यह सब इतना सरल करने की योजना है कि एक ग्राहक को दो से सवा दो मिनट का वक्त लगे।

    इसे लेकर पेट्रोल पंप कंपनियों को पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पत्र लिखा है और जल्द से जल्द इसे अमल में लाने के लिए भी कहा है। विदेशों की तर्ज पर पेट्रोल पंपों को भी पूरी तरह से कैशलेस करने की प्लानिंग है। योजना है कि हर डिस्पेंसर मशीन पर एक कार्ड स्वाइप मशीन भी लगाई जाए।

    उसमें ही पेट्रोलियम प्रोडक्ट की खपत की जानकारी हो। जिससे ग्राहक जितना पेट्रोल चाहिए, वह खुद ही अंकित करे और उसका भुगतान करने के बाद नोजल से पेट्रोलियम पदार्थ ले ले। गौरतलब है कि हर पंप पर चार से आठ तक डिस्पेंसर मशीन होती हैं।

    वर्तमान में प्रदेश में 4800 से भी ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इनमें से 3200 से भी ज्यादा पंप पेट्रोल पंप कंपनियों के हैं। साथ ही अन्य निजी पंप हैं। जयपुर शहर में सबसे ज्यादा करीब 275 पेट्रोल पंप है। प्रदेश में हर दिन दो लाख लीटर से भी ज्यादा पेट्रोलियम प्रोडक्ट की खपत होती है।

    पेट्रोल पंपों को विदेशों की तर्ज पर कैशलेस और आसान बनाने की इस योजना में कई फायदे हैं, लेकिन इसका एक बड़ा नुकसान भी है, जो सामने आ सकता है। वर्तमान में प्रदेश में 4800 से भी ज्यादा पेट्रोल पंपों हर पंप पर पांच से सात कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन पंपों पर करीब तीस हजार से भी कर्मचारी वर्तमान में कार्यरत है। अगर यह योजना अमल में आती है तो इन कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडरा सकता है।

    वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अगले साल (2017) जनवरी में इस बात की घोषणा करेंगी कि वह कौन सी दो बॉलीवुड फिल्मों को साइन करेंगी।

    प्रियंका लंबे वक्त बाद कल भारत वापस आ गई हैं। फोर्ब्स लिस्ट में भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस के तौर पर चुनी गईं प्रियंका पिछले काफी वक्त से अमेरिका में काम कर रही थीं। जल्द ही वह उनकी आने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में ड्वायन जॉनसन के साथ नजर आएंगी।

    इससे पहले वह अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने क्वांटिको और क्वांटिको-2 में एजेंट एलेन पेरिश का किरदार निभाया था।

    प्रिंयका ने आखिरी हिंदी फिल्म 'जय गंगाजल' में काम करने के बाद से कोई भी इंडियन प्रोजेक्ट नहीं लिया है। अब पीसी वापस भारत आ गई हैं तो फैन्स जल्द ही उनके अगले हिंदी प्रोजेक्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

    अब समय हो गया है हेल्थ टिप्स का।

    अच्छी सेहत के लिए सोना बेहद जरूरी है लेकिन कितनी देर सोना चाहिए ये बड़ा सवाल है। हाल ही में अमेरिका के नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने बताया है कि हमें कितनी देर तक सोना जरूरी है। असल में यह हमारी उम्र के हिसाब से तय होता है। बच्चे से लेकर बड़ों तक सोने का समय तय है अगर आप उसे फाॅलो करते हैं तभी आप फिट रह सकते हैं।

    Newborns (0-3 months)

    इस उम्र में 14-17 घंटे की नींद लेना जरूरी है। बच्चा इस समय शारीरिक आैर मानसिक रूप से विकसित होता है।

    Infant (4-11) months

    बच्चे के सोने के तरीके में इस दौरान कर्इ तरह के बदलाव देखे जाते हैं। काफी देर तक बच्चा जागता रहता है जबकि इस समय 12- 15 घंटे की नींद लेना जरूरी है।

    Toddlers (1-2 years)

    इस दौरान जरूरी है 11-14 घंटे की नींद लेने के साथ दिन के बजाय रात में सोना सेहत के लिए अच्छा होता है।

    Preschoolers (3-5) years

    बच्चे को इस दौरान 10-13 घंटे की नींद लेना जरूरी है।

    school age children (6-13) years

    इस उम्र में बच्चे अक्सर मोबइल या टैब में गेम खेलते रहते हैं इसलिए जरूरी है कि वो 9-11 घंटे की नींद जरूर लें।

    Teenagers (14-17) years

    देर तक जागने की अादत इस उम्र से ही शुरू होती है. इसलिए जरूरी है कि 8-10 घंटे की नींद जरूर लें।

    Younger adults (18-25) years

    नींद में कमी आना इस उम्र से शुरू होता है। इसलिए सोने से पहले खुद को पूरी तरह रिलैक्स करें आैर 7-9 घंटे की नींद लें।

    Adults (26-64) years

    सोने की लाख कोशिशें कर लो लेकिन नींद का आना आसान नहीं होता है। इस उम्र के लोगों के लिए 7-9 घंटे की नींद जरूरी है।

    Older adults (65+) years

    इस अवस्था में कम से कम पांच घंटे की नींद जरूर लें। वैसे आप सात घंटे भी सो सकें तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा।

    नीलमः वहीं घरों में आसानी से मिल जाने वाला सरसों का तेल यूं तो बहुत आम लगता है लेकिन इसके औषधीय गुण बेहद ख़ास होते हैं। दादी-अम्मा के जमाने से इसका इस्तेमाल इस तरह के चिकित्सा उपायों के लिए होता है। आप भी जाने सरसों तेल के गुण:

    1. सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है।

    2. सरसों के तेल में हींग, अजवायन, लहसुन, डालकर गर्म करके, ठण्डा होने पर छान कर शीशी में रखें। शरीर का रोग ग्रस्त अंग जिसमें दर्द, सूजन या गठिया हो, सरसों के तेल की मालिश से आराम मिलता है।

    3. सिर के बालों में नियमित रूप से सरसों का तेल लगाने से वे असमय सफेद नहीं होंगे, सिर में दर्द नहीं होगा, आंखों की रोशनी बढ़ती है आैर नींद ठीक से आती है।

    4. शरीर पर सरसों के तेल की मालिश से सारे शरीर में खून का दौरा तेज होकर शरीर में स्फूर्ति आती है।

    5. इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को अल्‍ट्रावाइलेट किरणों और पल्‍यूशन से बचाता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाने में मदद करता है।

    6. सरसों के तेल का प्रयोग करने से से कोरोनरी हार्ट डिसीज का खतरा भी कम होता है। इसलिए सरसों के तेल को अपने खाने में जरुर शामिल करें।

    7. पैर के तलवों में सरसों के तेल की मालिश से थकावट दूर होती है, पैरों की शक्ति बढ़ती है तथा इससे आँखों की ज्योति भी बढ़ती है। सरसों के दाने शहद के साथ पीसकर चाटने से खाँसी में आराम मिलता है।

    अनिलः

    जोक्स....

    जज साहब ने पत्नी को एक थप्पड मारने की सजा 1,000 रूपए सुनाई।

    तब संता ने जज को पुछा-

    'दुसरा एक थप्पड मार दूं??

    जज गुस्से से- क्यो..??

    संता- क्योंकि छुट्टा नहीं है मेरे पास, 2,000 रूपए का नोट है।

    दूसरा जोक...

    अध्यापक -छात्र से -'बताओ तुम इतिहास पुरूष मॆ सब से

    ज्यादा किससे नफरत करते हो

    बच्चा : राजा राम मोहन राय से

    अध्यापक - क्यू ??

    ,

    बच्चा - उसी नें बाल विवाह बँद करवाया था वरना आज

    हम भी बीवी बच्चे वाले होते !

    तीसरा और अंतिम जोक..

    टीचर: बताओ मुर्गियों की टांगे लम्बी क्यूँ नहीं होती.

    राजू: सर, अगर मुर्गियों की टांगे लम्बी होतीं तो अंडे इतने ऊपर से गिरकर टूट जाते ना.

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040