साल 2020 में विश्व संकर धान अनुसंधान के संस्थापक, मशहूर विशेषज्ञ युआन लोंगफिंग के नेतृत्व में शोध टीम ने चीन के दस स्थलों में“समुद्री धान”का रोपण प्रदर्शन कार्य शुरु किया। इस दौरान करीब 6667 हैक्टेयर क्षेत्र में“समुद्री धान”की रोपाई हुई। बताया जाता है कि विशेष तरह के इस धान का प्रति हैक्टेयर में लगभग 27 किलो. उत्पादन होता है।
15 जनवरी 2021 को, युआन लोंगफिंग की समुद्री धान टीम ने दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के सानया शहर में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय समुद्री धान मंच में एलान किया कि वर्तमान में देश भर में 4 लाख हैक्टेयर क्षेत्र की खारी मिट्टी सुधार परियोजना पर अनुबंध कायम हुआ है। जिसके तहत इस वर्ष औपचारिक तौर पर समुद्री धान के औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ वाणिज्यिक संचालन भी शुरु किया जाएगा। योजनानुसार 8 से 10 साल तक करीब 66 लाख 66 हज़ार 667 हैक्टेयर खारी मिट्टी को सुधारने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा, ताकि बंजर भूमि को खेती योग्य भूमि तक बदलाया जा सके।
(श्याओ थांग)