22वें चीन (शुओगुआंग) का अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति प्रौद्योगिकी एक्सपो 20 अप्रैल से 30 मई तक चीन के शानडोंग प्रांत के शुओगुआंग शहर के सब्जी उच्च तकनीक प्रदर्शन पार्क में आयोजित होगा। इस बार के एक्सपो का विषय ग्रीन, तकनीक और भविष्य है। इस बार के एक्सपो के मुख्य प्रदर्शन क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 4.5 लाख वर्ग मीटर है। इसमें 2 हज़ार से अधिक सब्जियों व बागवानी की किस्मों, 80 से अधिक रोपण मोडों और 100 से अधिक नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
एक्सपो के प्रदर्शनी हॉलों में मिट्टी रहित सब्जियों की खेती के देशी-विदेशी उन्नत मोड, चीनी स्वतंत्र बौद्धिक संपदा अधिकार होने वाले उच्च तकनीक वाली सब्जियों की किस्में, स्मार्ट कृषि से संबंधित उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी आदि प्रदर्शित हैं। इस एक्सपो में लोग तकनीकी नवाचार की महान क्षमता देख सकते हैं।
शुओगुआंग शहर चीन के सब्जी ग्रीनहाउस का जन्मस्थल है। हर वर्ष पूरे शहर में सब्जी उत्पादन 45 लाख टन पहुंचता है। अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति प्रौद्योगिकी एक्सपो न केवल आधुनिक कृषि की उच्च तकनीक का प्रदर्शन करता है, बल्कि चीनी-विदेशी उद्यमों को संपर्क व व्यापार मंच भी प्रदान करता है। इस बार के एक्सपो में 2000 से अधिक बूथ बने हैं। जबकि 300 से अधिक उद्यम एक्सपो में भाग ले रहे हैं।
(हैया)