क्यों चीन में गरीबी न रहेगी

2021-01-14 14:39:33

क्यों चीन में गरीबी न रहेगी_fororder_qingling

चीन के क्वेइचो प्रांत के वुलिन पर्वत पर स्थित येनहो काउंटी के सछ्वू कस्बे का प्येनच्यांग गांव तीनों ओर से पहाड़ों से घिरा है, जो शहर से 80 से अधिक किमी दूरी पर है। साल 2014 की शुरूआत में यहां कुल 134 गरीब परिवार थे और गरीबी दर 40.82 प्रतिशत थी।

दरअसल, गरीबी का मुख्य कारण असुविधाजनक यातायात होना है। 62 वर्षीय किसान छन माओफू ने कहा कि पहले गांव में सड़क नहीं थी। गांव के बाहर जाने के लिए चट्टान पर एक छोटी सड़क से जाना पड़ता था। बाहर जाने के लिए 4 घंटे से अधिक का समय लगता था, जो बहुत असुविधापूर्ण था।

चीन में गरीबी उन्मूलन कार्य को आगे बढ़ाने के साथ यहां सड़कों का निर्माण किया गया। गांव में गोल्ड मछली, पारिस्थितिक चिकन उद्योग आदि का विकास किया जाने लगा। छन के मुताबिक,मेरे दो बेटे चच्यांग में मजदूरी करते हैं। अब घर की स्थिति पहले से बेहतर हो गयी है।”

छन ने यह भी कहा कि उनके घर में कुल 5 सदस्य हैं और परिवार के सदस्यों की वार्षिक आमदनी 10 हजार युआन से अधिक है। इस साल उनका परिवार औपचारिक रूप से गरीबी से छुटकारा पा चुका है।

23 नवम्बर, 2020 को क्वेइचो प्रांत की स्थानीय सरकार ने घोषणा की कि प्रांत में बचे 9 गरीब काउंटियों ने भी गरीबी से छुटकारा पा लिया है। छन माओफू की काउंटी भी इनमें से एक है।

साल 2014 में चीन ने देश की 832 गरीब काऊंटियों की नामसूची जारी की, जो देश के 22 प्रांतों में मौजूद हैं। उस समय गरीब काऊंटियों का क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग आधा हिस्सा था। देश की प्रत्येक तीन काऊंटियों में एक गरीब काऊंटी थी।

चीन के क्वेइचो प्रांत की मिसाल लें, तो साल 2016 में क्वेइचो प्रांत में गरीब आबादी 78.4 लाख थी, जो देश में सबसे ज्यादा थी। अधिकांश गरीब आबादी पहाड़ी क्षेत्रों में रहती थी इसलिए क्वेइचो प्रांत ने सर्वप्रथम स्थानांतरण का काम शुरू किया और 18.8 लाख गरीब आबादी को गरीब स्थानों से बाहर स्थानांतरित किया। क्वेइचो प्रांत में कुल 946 नयी बस्तियों की स्थापना कर 5.439 लाख मकानों का निर्माण किया गया। साथ ही, क्वेइचो प्रांत ने तदनुरूप उद्योग स्थापित करने, लोगों का प्रशिक्षण मजबूत करने, उन्हें रोजगार देने आदि कदमों से लोगों के जीवन में सुधार किया।

साल 2018 से क्वेइचो प्रांत ने कृषि उद्योग के ढांचे का बंदोबस्त कर चाय, मशरूम, सब्जियां आदि 12 विशेष उद्योगों का बड़ा विकास किया। सिर्फ 2019 में क्वेइचो के कृषि उद्योग से 11.1 लाख गरीब आबादी की आमदनी में इजाफा हुआ।

क्वेइचो प्रांत की तरह चीन के विभिन्न स्थलों में स्थानीय विशेषताओं का ख्याल करते हुए उचित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम बनाये जाते हैं। लगातार 7 सालों में चीन में हर साल गरीब आबादी की कटौती 1 करोड़ से अधिक तक जा पहुंची है। चीन में गरीब आबादी साल 2012 के अंत में 9.899 करोड़ से घटकर साल 2019 के अंत में 5.51 लाख हो गई। गरीबी दर भी 10.2 प्रतिशत से घटकर 0.6 प्रतिशत तक हो गई।

गरीबी उन्मूलन विश्व के लिए एक कठिन समस्या है। गरीबी उन्मूलन करना व्यापक विकासमान देशों के सामने आया अहम मिशन रहा है। विश्व में सबसे बड़ी आबादी होने वाला देश होने के नाते चीन ने इसलिए इस संदर्भ में भारी सफलताएं हासिल कीं, इसका एक अहम कारण है कि चीन ने कारगर प्रस्ताव बनाया है। यानी कि सरकार ने गरीबी उन्मूलन कार्य को देश की तमाम विकास रणनीति से जोड़ा है और उच्च स्तरीय रचना की है। चीन में सरकार, समाज और बाजार के संयुक्त रूप से गरीबी उन्मूलन कार्य को आगे बढ़ाने का तंत्र स्थापित किया गया। इतना ही नहीं, चीन के विभिन्न स्थलों ने स्थानीय विशेषताओं के मुताबिक विविधतापूर्ण तरीकों से गरीबी उन्मूलन कार्य को बखूबी अंजाम दिया। स्थानांतरण करना, पारिस्थितिकी भत्ता देना, शैक्षिक समर्थन करना, सामाजिक गारंटी देना आदि गरीबी से छुटकारा पाने के प्रभावी माध्यम हैं। साथ ही, चीन ने गरीब लोगों की निहित सक्रियता को उत्तेजित कर उनकी विकास क्षमता को उन्नत करने की बड़ी कोशिश भी की।

चीन ने चीनी विशेषता वाले गरीबी उन्मूलन कार्य में सफलता हासिल की, जिसने विश्व गरीबी उन्मूलन में चीनी बुद्धिमता प्रदान किया है और अंतर्राष्ट्रीय समाज की व्यापक मान्यता भी प्राप्त की।

शांगहाई सहयोग संगठन के महासचिव नोरोव ने कहा कि गरीबी उन्मूलन में चीन के मूल्यवान अनुभव अनेक देशों में प्रसारित किये जा रहे हैं। क्वांगचो स्थित संयुक्त अरब अमीरात के जनरल काऊंसलर रहमान बिन अब्दुल्लाह शामशी ने कहा कि गरीबी उन्मूलन पूरी मानव जाति का समान मिशन है। इतनी बड़ी आबादी का गरीबी से छुटकारा पाना किसी भी एक देश के लिए कठिन काम है। चीन ने विश्व को सक्रिय अनुभव दिये हैं। चीन की सफलता विश्व के लिए अति महत्वपूर्ण है।

आगे चीन क्या करेगा?चीनी राज्य परिषद के गरीबी उन्मूलन कार्यालय के पदाधिकारी श्या कंगशंग ने कहा कि हालांकि चीन में गरीब काऊंटी नहीं रहती है, फिर भी चीन में गरीबी उन्मूलन कार्य पूरा नहीं हुआ है। चीन गरीब आबादी के पुनः गरीबी में फंसने से बचाने के लिए कदम उठाएगा। चीन ग्रामीण क्षेत्रों का पुनर्द्धार को आगे बढ़ाने के लिए सिलसिलेवार नीतियां भी पेश करेगा। यह आगामी वर्षों में चीन का अहम कार्य भी रहेगा।

रेडियो प्रोग्राम