युवा सितार वादक वांग य्वी

2021-04-14 14:55:47

तीन तारों वाला सितार चीन में एक प्राचीन तंतवाद्य यंत्र है, जिसका प्रयोग मुख्य तौर पर पारंपरिक चीनी ओपेरा के संगीत में किया जाता है।

33 वर्षीय वांग य्वी पेइचिंग वासी हैं। 11 साल की उम्र से ही उन्होंने सितार बजाना सीखना शुरु किया। वांग य्वी ने कहा:“मैंने एक संगीत परिवार में जन्म लिया है। मेरे दादा जी सितार वादक हैं, पिता जी और चाचा जी ओपेरा संगीत के सितार वादक हैं। हमारे घर में दीवारों पर विभिन्न तरह के तंतवाद्य यंत्र लटके हुए हैं। मेरा और सितार के बीच गहरा संबंध है।

वर्तमान में वांग य्वी चीनी राष्ट्रीय ऑर्केस्ट्रा प्रसारण में सितार वादक हैं। लेकिन वे परेशान हैं, क्योंकि उनकी समान आयु के लोग तीन तारों वाले सितार के बारे में कम जानते हैं। यहां तक कि लोग इसका नाम भी नहीं बता सकते। वांग य्वी को आशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस तरह के तंतवाद्य यंत्र के बारे में जान सकेंगे और पसंद भी करेंगे। उन्होंने कहा: “वर्तमान में मैं हर रोज ऑर्केस्ट्रा के प्रदर्शन में भाग लेता हूँ, साथ ही साथ पढ़ाई भी करता हूँ। इनके अलावा, मैं पाठ्य पुस्तक भी प्रकाशित करता हूँ। गत जनवरी में मैंने सितार बजाना सिखाने वाला वीडियो कार्यक्रम बनाया। कुछ दिनों पहले इसे ऑनलाइन कर दिया। इन सबके पीछे मेरा उद्देश्य सितार के प्रभाव को बढ़ाना है।”

चीन में तीन तारों वाले सितार का इतिहास 2 हज़ार वर्ष पुराना है, जो आज तक ओपेरा और रंगमंच में सक्रिय है। वांग य्वी के विचार में इससे सितार का अनंत आकर्षण जाहिर होता है। उन्होंने कहा:पूर्वजों ने हमारे लिए इतना अच्छा तंतवाद्य यंत्र पैदा किया है। बेशक हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि इसे आगे बढ़ाएं और अधिकाधिक लोगों के बीच लोकप्रिय किया जाए।

प्राचीन तंतवाद्य यंत्र के युग के अनुसार प्रचलित होने के लिए वांग य्वी तीन तारों वाले सितार में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कई अभ्यास के बाद साल 2018 में, दुनिया का पहला इलेक्ट्रोकैस्टिक तीन तारों वाला सितार आखिरकार विकसित किया गया, जिसकी आवाज़ डिजिटल प्रसंस्करण के बाद और अधिक परिवर्तन पैदा कर सकता है, और यह अधिक आकर्षक और रोमांचक बन गया है। वांग य्वी ने कहा:मुझे लगता है कि विरासत और विकास को एक साथ आगे बढ़ाना चाहिए। हमें विकास को छोड़कर केवल विरासत नहीं अपनाना चाहिए, और उत्कृष्ट परंपराओं को छोड़ कर केवल विकास भी नहीं करना चाहिए।

पुराने सितार आम लोगों के बीच छिपे हुए पारंपरिक स्वाद को दिखाता है, वहीं नए सितार परंपरा और आधुनिकता के बीच टकराव की चिंगारी लगाता है। वांग य्वी की दुनिया में तीन तारों के सितार से न केवल धुन बजायी जाती है, बल्कि इतिहास के विकास के चलते नई जीवन शक्ति दिखाने वाली चीनी संस्कृति भी प्रदर्शित की जाती है।

(श्याओ थांग)

 

 

रेडियो प्रोग्राम