भारत में पुष्ट मामलों की संख्या 1.4 करोड़ से अधिक पहुंची

2021-04-18 17:25:36

भारत में पुष्ट मामलों की संख्या 1.4 करोड़ से अधिक पहुंची_fororder_薛-印度新冠

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार18 अप्रैल तक पूरे देश में कोरोना वायरस के पुष्‍ट मामलों की संख्या 1,47,88,109 पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2,61,500 नए मामले दर्ज हुए। जबकि अब तक 1,77,150 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही देश भर में  मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,09,643 तक हो गई है।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 18 अप्रैल को भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के नये पुष्ट मामलों की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया।

आंकडों के अनुसार महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान नए पुष्ट मामलों की संख्या 67,123 पहुंची, जबकि दिल्ली में नए पुष्ट मामलों की संख्या 24,375 रही।  

गौरतलब है कि भारत के कई क्षेत्रों में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण संबंधी कदमों को मजबूत किया गया है। जबकि कुछ जगहों पर लॉकडाउन जैसे कदम भी उठाए गए हैं। साथ ही भारत सरकार देश भर में न्यूक्लिक एसिड टेस्ट करने व टीकाकरण के काम पर ज़ोर दे रही है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 17 अप्रैल तक देश भर में 26.6 करोड़ से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। जबकि उसी दिन 15.6 लाख से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम