शायद यूरोपीय संघ एस्ट्राजेनेका से आगे वैक्सीन न खरीदे

2021-04-19 17:41:49

शायद यूरोपीय संघ एस्ट्राजेनेका से आगे वैक्सीन न खरीदे_fororder_xue-2

मध्य यूरोपीय समय के अनुसार 18 अप्रैल को दोपहर बाद 2 बजकर 35 मिनट तक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के पुष्‍ट मामलों की कुल संख्या 14 करोड़ 32 हज़ार 290 पहुंच चुकी है। जबकि मरने वालों की कुल संख्या 30 लाख से अधिक हो गयी है। डब्ल्यूएचओ ने उक्त आंकड़े जारी किए हैं।

वहीं भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 18 अप्रैल को 8 बजे तक देश भर में पिछले 24 घंटे में 2,61,500 नए मामले दर्ज हुए। मंत्रालय के अनुसार 18 अप्रैल को भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के नये पुष्ट मामलों की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया। लगातार 4 दिन से भारत में हर दिन नये पुष्ट मामलों की संख्या 2 लाख से अधिक पहुंच रही है।

इस बीच 18 अप्रैल को यूरोपीय संघ की आंतरिक बाजार समिति के सदस्य ब्रेटन ने कहा कि इस बात की संभावना है कि इस साल के आरंभ में दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की डिलीवरी में बार-बार से देरी होने के कारण यूरोपीय संघ एस्ट्राजेनेका से वैक्सीन की खरीद के अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाएगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ ने इस बारे में अंतिम फैसला नहीं किया है। वे इस विषय पर आगे चर्चा करेंगे।

बताया जाता है कि यूरोपीय संघ और एस्ट्राजेनेका के बीच वैक्सीन की खरीद का अनुबंध आगामी 30 जून तक संपन्न हो सकता है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम