शिनच्यांग एक अच्छी जगह है, लोगों का जीवन सुखमय है

2021-04-21 10:04:29

शिनच्यांग एक अच्छी जगह है, लोगों का जीवन सुखमय है_fororder_法國撰稿人新疆

फ्रांस की स्वतंत्र लेखक लॉरेन ब्यूमोंड 7 सालों से चीन में रह रही हैं। उनके कुछ परिजन चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमुची में रहते हैं। वर्ष 2014 से 2019 तक लॉरेन ने कई बार शिनच्यांग का दौरा किया। लॉरेन ने कहा कि शिनच्यांग जाने से पहले इसके बारे में जानकारी बस ऐतिहासिक उपन्यास पढ़ने या संग्रहालय में सांस्कृतिक वस्तुएं देखने से मिलती थी। शिनच्यांग जाने के बाद उन्होंने देखा कि वहां पर तरह-तरह की संस्कृतियां आपस में मिश्रित हैं और विभिन्न जातीय लोग मिलजुल कर रहते हैं।

उरुमुची के अलावा, लॉरेन ने शिनच्यांग के काशगर और आखसू का दौरा भी किया था। शिनच्यांग के सुंदर दृश्यों ने उनपर गहरी छाप छोड़ी। लॉरेन को लगता है कि कनास झील और वहां के हरित घाटी का दृश्य स्विट्ज़रलैंड के आल्पस पहाड़ जैसा है। शिनच्यांग में यात्रा करने का महसूस चीन के अन्य अल्पसंख्यक जातीय क्षेत्रों की तरह है। सब लोग सामंजस्य और सहनशीलता से रहते हैं, एक दूसरे का सम्मान करते हैं और प्रकृति से प्यार करते हैं।

शिनच्यांग में सभी दुकानों पर लगे साइनबोर्ड हान और उइगुर दोनों भाषाओं में लिखे होते हैं। सभी सरकारी दस्तावेज भी दोनों भाषाओं में होते हैं। वर्ष 2016 में लॉरेन अस्वस्थ होने की वजह से उरुमुची के अस्पताल में एक हफ्ते तक रहीं। इसके दौरान कुछ उइगुर जातीय डॉक्टरों ने लॉरेन का इलाज किया। यह अस्पताल उरुमुची की सबसे बड़ी मस्जिद के पास स्थित है। अस्पताल में शुद्ध हलाल भोजन मिलता है। हर दिन सुबह लॉरेन मस्जिद से होने वाली अज़ान से जागती थी। मस्जिद और बाजार में इधर-उधर पारंपरिक इस्लामी हस्तशिल्प संरक्षित हैं।

लॉरेन ने कहा कि उनकी नजर में शिनच्यांग पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट में वर्णित शिनच्यांग से बिलकुल अलग है। उरुमुची में लॉरेन के हान जातीय दोस्तों के साथ उइगुर जातीय दोस्त भी हैं। हान जातीय लोग कहते हैं कि उन्हें उरुमुची में रहना पसंद है। वहीं उइगुर जातीय लोग भी ऐसा कहते हैं। उरुमुची से पेइचिंग जाने वाली फ्लाइट पर लॉरेन की एक फ्रांसीसी दंपति से मुलाकात हुई। उन दोनों ने लॉरेन को बताया कि चीन के प्रांतों और शहरों में शिनच्यांग उन्हें सबसे अधिक पसंद है। लॉरेन को भी ऐसा लगता है। चाहे शहर हो या गांव, शिनच्यांग के लोग हमेशा खुशी से रहते हैं और अपनी इच्छा से कपड़े पहनते हैं। उनका धार्मिक विश्वास में स्वतंत्रता का अधिकार है।

रेडियो प्रोग्राम