तिब्बत में 2021 का "चीनी किसान फसल उत्सव" मनाया गया

2021-09-24 15:55:00

तिब्बत में 2021 का "चीनी किसान फसल उत्सव" मनाया गया_fororder_news5

23 सितंबर को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के ल्हासा शहर के मोचूकूंगखा कस्बे में 2021 का "चीनी किसान फसल उत्सव" मनाया गया। किसानों व चरवाहों ने एक साथ बैठकर दूध वाली चाय पी और तिब्बती ओपेरा देखा, कृषि उत्पाद प्रदर्शनी स्टैंड पर गए। सभी के चेहरे फसलों की खुशियों भरी मुस्कान से भर गए।

बताया जाता है कि तिब्बत (शीजांग) स्वायत्त प्रदेश में लगातार तीन वर्षों तक "चीनी किसान फसल उत्सव" मनाया गया, जिसने तिब्बत के कृषि उत्पादन विकास की उपलब्धियों और तिब्बती किसानों और चरवाहों की कड़ी मेहनत को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि और ग्रामीण मामले विभाग के उपाध्यक्ष लीन मू ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में तिब्बत (शीजांग) के कृषि और ग्रामीण कार्य में जोरदार विकास की बेहतर स्थिति दिखाई दी है। वर्ष 2020 तक तिब्बत  में ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 14,598 युआन तक पहुंच गई, जिसमें लगातार 18 वर्षों से दो अंकों की वृद्धि हो रही है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम