"संयुक्त राष्ट्र चार्टर" की दृढ़ता से रक्षा करता है चीन

2021-09-24 12:41:31

संयुक्त राष्ट्र में स्थित चीन के स्थायी प्रतिनिधि जांग जून ने 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में " संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रक्षा करने वाले मित्रों के समूह" की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर की दृढ़ रक्षा करने और सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करने का आह्वान किया।

जांग जून ने कहा कि "संयुक्त राष्ट्र चार्टर" ने युद्ध के संकट को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दृढ़ विश्वास की घोषणा की और समकालीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों को स्थापित किया। चीन "संयुक्त राष्ट्र चार्टर" पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश है। संयुक्त राष्ट्र में अपनी कानूनी सीट फिर से बहाल होने के 50 वर्षों में चीन हमेशा व्यावहारिक कार्यों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों की रक्षा करता है और हमेशा विश्व शांति का निर्माता, वैश्विक विकास का योगदानकर्ता, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का रक्षक, और सार्वजनिक वस्तुओं का प्रदाता रहा है।

जांग जून ने जोर देकर कहा कि बड़े परिवर्तन और कोविड-19 महामारी के सामने, हमें पहले से कहीं अधिक मजबूती से संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रक्षा करने की आवश्यकता है, और हमें संयुक्त राष्ट्र के मंच पर एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने की जरूरत है, ताकि संयुक्त रूप से वैश्विक खतरों व  चुनौतियों का मुकाबला किया जा सके। चीन विभिन्न पक्षों के साथ सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करने, संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र से केंद्रित अंतरराष्ट्रीय प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने को तैयार है। साथ ही आधिपत्य व धौंस और एकपक्षवाद का विरोध करने, और संयुक्त राष्ट्र का विभिन्न पक्षों के लिए सार्वभौमिक सुरक्षा की रक्षा करने, विकास के परिणामों को साझा करने और संयुक्त रूप से दुनिया के भाग्य को नियंत्रित करने के लिए मुख्य मंच बनने का समर्थन करने को तैयार है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम