शी चिनफिंग ने च च्यांग प्रांत का निरीक्षण दौरा जारी रखा
30 मार्च को दोपहर बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने च च्यांग प्रांत का निरीक्षण दौरा जारी रखा। उन्होंने आन ज्यी कस्बे में सामाजिक अंतरविरोधों और विवादों के जांच और संकल्प केंद्र की यात्रा की, ग्रासरूट अंतरविरोध और विवाद का समाधान करने और इन्हें दूर करने के कार्य की स्थिति का पता लगाया। निरीक्षण दौरा पर शी चिनफिंग ने कर्मचारियों के साथ आदान-प्रदान किया। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि मामलों के साधान का हमारा लक्ष्य है लोगों की सेवा करना। केवल आम लोग संतुष्ट हो सकते हैं, हमारा देश बेहतर और बेहतर हो सकता है।
कोविड-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के कार्य की चर्चा करते हुए शी चिनफिंग ने कहा कि इस बार महामारी की रोकथाम और नियंत्रण हमारी सामाजिक शासन प्रणाली और शासन क्षमता निर्माण के लिए एक बड़ी परीक्षा है। हमें इतनी बड़ी उपलब्धि मिलना हमारे सामाजिक प्रबंधन और व्यापक शासन के ठोस आधार का अविभाज्य हिस्सा है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सफलता का कारण है लगातार सीखना, खुद को सही करना और खुद को सुधारना।
उस दिन शी चिनफिंग ने आन ज्यी कस्बे के यू छुन गांव का निरीक्षण दौरा भी किया। 15 वर्ष पहले शी चिनफिंग ने इस गांव में पहली बार विकास की यह अवधारणा पेश की कि "हरे पानी और हरे पहाड़ सोने के पहाड़ और चांदी के पहाड़ हैं।" 30 तारीख को निरीक्षण दौरा करते हुए शी चिनफिंग ने फिर एक बार इस पर जोर दिया कि आर्थिक विकास पारिस्थितिक नुकसान की कीमत पर नहीं होना चाहिए।
(वनिता)